An's_raj 1 hour ago
AnsraJ

दादी का भूत

सबसे पहले, मैं बताना चाहती हूँ कि मैं अपनी दादी से बहुत प्यार करती हूँ। वह मुझे बहुत लाड़-प्यार करती थी। मैं अपनी दादी के साथ रहती थी, जब मैं 3 साल की थी। लेकिन जब मैं 9 साल की थी तब उनकी मृत्यु हो गयी। जब भी मैं उनके बारे में सोचती थी तो मैं बहुत रोती थी। और अब भी मेरी आँखों में आँसू आ रहे हैं।

कहानी पर आते हैं। हमने घर बदल लिया था क्योंकि मेरी दादी की मृत्यु हो गई थी। कई बार मुझे ऐसा लगा कि वह मेरे साथ है। जब मैं एक हॉरर फिल्म देखती थी तो मुझे डर लगता था। उस समय मुझे ऐसा लगता था कि कोई मुझसे कह रहा हो चिंता मत करो कुछ नहीं होगा और मुझे कुछ हिम्मत मिलती थी।

एक रात मैं अपनी मम्मी के साथ सो रही थी, उस समय घर पर कोई नहीं था। मुझे लगता है कि यह आधी रात थी, मुझे टाइम तो पता नहीं है। अचानक मेरी नींद में मैंने, अपनी दादी माँ को मेरी माँ को पुकारते हुवे सुना। मुझे लगा कि यह मेरा सपना था। लेकिन मुझे यकीन है कि मैं जाग रही थी, मैं इसके बारे में सोचकर बिस्तर पर बैठ गयी फिर मैंने उनकी आवाज़ सुनी। मैं पहले डर गयी क्योंकि मेरी माँ गहरी नींद में थी और घर पर कोई नहीं था। मैंने सोचा कि वह मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी और मेरी मम्मी को जगाए बिना ही चली जायेगी।

अगली सुबह मैंने अपनी मम्मी से उस बारे में कहा। इस पर वह मुस्कुराई। मैंने उनसे पूछा क्यों? उन्होंने कहा कि जब भी वह किसी चीज के बारे में चिंता करती है या किसी भी चीज के बारे में दुखी रहती है, तो वह निश्चित रूप से सपना देखती है। जैसे मेरे दादाजी का जल्दी निधन हो गया।


एक और बात है कि एक दिन मुझे दोपहर में बहुत तेज बुखार आया और मैं स्कूल से घर आ गयी। मेरे पापा दूसरे शहर गए हुवे थे। मेरी माँ को पता नहीं था कि क्या करना चाहिए। फिर हमारे नौकरानी ने घर आकर पूछा कि मुझे कुछ हो तो नहीं गया । हम दोनों ने आश्चर्यचकित होकर पूछा कि यह बात वह कैसे जानती है? उसने कहा कि जब वह कुछ समय के लिए सो रही थी। तब उसे सपना आया कि मेरी दादी उसे घर जाने के लिए कह रही है। वह उसे जल्दी घर जाने के लिए मजबूर कर रही थी।

================================================

                   Grandma's ghost

First of all, I want to say that I love my grandmother very much. She pampered me. I lived with her since I was 3 years old. But she died when I was 9. Whenever I thought of her, I cried a lot. And even now, tears still come to my eyes.

Let's get to the story. We had moved house because my grandmother had died. Sometimes I felt like she was with me. When I watched a horror movie, I felt scared. At that time, I felt like someone was telling me, "Don't worry, nothing will happen," and it gave me some courage.

One night I was sleeping with my mom, there was no one at home. I think it was midnight, I don't know the time. Suddenly, in my sleep, I heard my grandmother calling my mom. I thought it was a dream. But I was sure I was awake, I sat up in bed thinking about it, then I heard her voice. I was scared at first because my mom was fast asleep and there was no one at home. I thought she wouldn't harm me and would go away without waking my mom.

The next morning, I told my mom about it. She smiled. I asked her why. She said that whenever she worries about something or is sad about something, she definitely dreams about it. Like my grandfather's early death.



Another thing is that one afternoon I came home from school with a very high fever. My father had gone to another city. My mother didn't know what to do. Then our maid came home and asked if something was wrong with me. We were both surprised and asked how she knew this. She said that while she was sleeping for a while, she had a dream in which my grandmother was telling her to go home. She was forcing her to go home early.


Hello World

Hello World

1779034214.png
An's_raj
1 hour ago